बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत से मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 नवंबर 26 बाइकों की जबरदस्त भिंडत में मोटरसाइकिल सवार युवक आनंद जाटव की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम नरायनपुर गढ़िया निवासी राकेश कुमार का भाई संतोष कुमार एवं छोटा बेटा सत्यभान कायमगंज में दावत खाकर ट्रेन से कमालगंज आ रहे थे। राकेश का बड़ा बेटा आनंद कुमार बाइक से चाचा व भाई को लेने कमालगंज स्टेशन जा रहा था। जब आनंद बीती रात 10.30 बजे रास्ते में मिर्जा नगला के पास से गुजर रहा था उसी समय सामने से तेजी से आई बाइक में जबरदस्त भिंडत हो गई।

ग्रामीणों ने आनंद के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घायल हो जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनंद को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया। डॉ मानसिंह वर्मा ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में चुटैल युवक बाइक को लेकर चला गया जिसकी बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली गई थी। इसी फोटो के आधार पर राकेश कुमार ने बाइक नंबर यूपी 70 डीबी/ 6594 के चालक के विरुद्ध टक्कर मार कर बेटे को मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाला आनंद करवा चौथ पर घर आया था उसका 6 माह पूर्व ही पूनम से विवाह हुआ था।

error: Content is protected !!