फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 28 नवंबर 26। बीमार चौकी इंचार्ज अनुज कुमार चौहान का आज निधन हो जाने पर शोक की लहर फैल गई। चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार चौहान ने आज दोपहर बाद करीब 1.30 बजे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। चौकी इंचार्ज अनुज कुमार को 22 नवंबर को ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज हुआ था। चौकी के सिपाही अंकित कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह उन्हें तुरंत ही नगर फर्रुखाबाद चौक बाजार स्थित नेहा नर्सिंग होम ले गए थे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उप निरीक्षक को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया था लेकिन तबीयत अत्यंत गंभीर हो जाने के कारण अनुज कुमार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तभी से वह वेंटिलेटर पर थे उप निरीक्षक की देखभाल के लिए दोनों सिपाही अस्पताल में ही तैनात थे। बताया गया कि 36 वर्षीय अनुज कुमार के कोई संतान नहीं है उन्होंने दोनों बहनों का विवाह कर दिया है। उनको पिता के मृतक आश्रित पर नौकरी मिली थी। शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने चौकी इंचार्ज के देहांत पर दुख जताते हुए बताया कि वह जनपद मुरादाबाद में रहते थे जनवरी 26 में कोतवाली मोहम्मदाबाद से तबादले पर आए थे।











