जिले के थानों से दीवान सहित 102 सिपाहियों की यूपी 112 में तैनाती

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) न्यूज़ 29 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक ने जनहित में जिले की कोतवाली एवं थानों से दीवान सहित 102 सिपाहियों की यूपी 112 में तैनाती की है। जबरदस्त तबादलों से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि एसपी ने बीते दिनों ही यूपी 112 के दीवान सहित 102 सिपाहियों की थानों में तैनाती की थी। कोतवाली फर्रुखाबाद के आरक्षी सुमित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, संदीप कुमार, कुणाल, गुलशन ध्रुव, पंकज कोतवाली फतेहगढ़ के आरक्षी सचिन कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह यादव, अमन चौधरी, सचिन कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, अंकुश देशवाल की यूपी 112 में तैनाती की गई है। थाना कादरीगेट के आरक्षी दीपक कुमार, रातेन्द्र कुमार, अजीत सोलंकी, सुरेन्द्र पाल को यूपी 112 में भेजा गया है।



error: Content is protected !!