दबंग नशेड़ियों ने पुत्र सहित पूर्व सभासद की कर दी धुनाई: नहीं होगी गिरफ्तारी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 नवंबर 26। शराब पीने का विरोध करने पर दबंग नशेड़ियों ने पुत्र सहित पूर्व सभासद की जमकर धुनाई कर दी। घटना के संबंध में थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला गढ़ी शाकिर अली निवासी रामप्रकाश शाक्य ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखाई गई रिपोर्ट में पूर्व सभासद राम प्रकाश शाक्य ने कहा है कि 9.11.26 को शाम लगभग 7 बजे मोहल्ले के उमेश यादव, संजीव यादव, अनिल यादव पुत्रगण रामनरेश मेरे घर के बाहर शराब पी रहे थे। मैंने अपने घर के बाहर शराब पीने से मना किया तो मुझे गाली गलौज करने लगे। थोड़ी देर बाद मौके पर प्रिन्स यादव पुत्र उमेश यादव भी आ गया वो भी गाली गलौज करने लगा।

जब मैंने इन सभी को गाली गलौज देने से मना किया तो ये सब मिलकर मेरे घर में घुस आये और मुझे लात घूसों से मारने लगे। मेरे पुत्र रवि ने बीच बचाव किया तो उक्त सभी लोगों ने मेरे पुत्र को भी बुरी तरह पीटा। परिवार व मोहल्ले के अन्य लोगों के आने पर उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते भाग गये, मारपीट में मुझे चोटें आई हैं। मुकदमे की जांच बजरिया चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह को सौंप गई। पूर्व सभासद परषोत्तम वर्मा, पूर्व सभासद राम प्रकाश शाक्य के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की पैरवी में थाने गए थे। बताया गया है कि आरोपी पहले थाना कादरी गेट के बना हुआ में रहते थे उन्होंने बीते वर्षों पूर्व राम प्रकाश की ही पड़ोस में जमीन खरीद कर मकान बनाया है। हमलावर उमेश यादव ऑल संस स्कूल का ड्राइवर है।

मुकदमे के विवेचक बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने के बावजूद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, आरोपियों के ऊपर लगी धाराएं धाराओं में 7 साल तक की सजा है जिसमें गिरफ्तारी नहीं की जाती है।

error: Content is protected !!