फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) प्रदेश सरकार ने आज ही सूबे की 199 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित कर दिया है। फर्रुखाबाद की नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट महिला घोषित की गई है। जबकि कायमगंज की नगर पालिका अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत कमालगंज को अनुसूचित जाति महिला।
मोहम्मदाबाद को पिछड़ा वर्ग, संकिसा को पिछड़ा वर्ग महिला शमशाबाद को महिला तथा टाउन एरिया कम्पिल नवाबगंज एवं खिमसेपुर को अनारक्षित घोषित किया गया है। नगरपालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ने वालों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। जो व्यक्ति अभी तक स्वयं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे उन्हें अब महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारना पड़ेगा। कायमगंज नगर पालिका क्षेत्र के सवर्ण एवं अनुसूचित जाति जनजाति के लोग अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
नगर विकास अनुभाग के विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी ने उक्त जानकारी देते हुए आरक्षण के संबंध में 7 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है।











